औरंगाबाद, जनवरी 5 -- हसपुरा प्रखंड के अमझर शरीफ अखाड़े पर जुहैर अंसारी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा को माला पहनाकर व बुके देकर अंग-वस्त्र से स्वागत किया। मो. साजिद कुरैशी ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सबों के सेवा के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। क्षेत्र का विकास ही प्रथम प्राथमिकता रहेगी। राजद प्रधान महासचिव अशोक कुमार और शिक्षक मो. अशरफ अंसारी ने संयुक्त रूप से समारोह का संचालन किया। शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा, राजद अध्यक्ष मनीष कुमार, अरवल राजद प्रवक्ता रवींद्र कनौजिया, पूर्व उपमुखिया राम विलास सिंह यादव, अशोक ज्वाला, डा. शंभू कुमार, राजद प्रवक्ता मनीष यादव, जमीला खातून, शिक्षक फैयाज अंसारी, शेर मोहम्मद, अजहर कादरी, मुन्ना अंसारी, असलम, ताहिर कुरैशी, मो. जावेद...