अमझर वाटरफॉल में नहाने गया युवक लापता
नवादा, मई 20 -- गोविन्दपुर के अमझर वाटरफॉल में नहाने गया एक युवक मंगलवार को लापता हो गया। बताया जाता है कि वारिसलीगंज के महनपुर के जितेंद्र सिंह का पुत्र अमित कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ नहाने व पिकनिक मनाने के लिए ककोलत से कुछ दूरी पर स्थित अमझर वाटरफॉल गया था। दोनों दोस्त बाहर आ गये। परंतु अमित का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोनों दोस्तों ने शोर मचाया। सूचना पर वन विभाग व थाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। परंतु शाम हो जाने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। उस वक्त तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अमझर वाटरफॉल में सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त अमझर वाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.