लातेहार, अगस्त 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रविवार की दोपहर बाद अमझरिया घाटी के समीप भारत गैस से लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक और उपचालक बाल बाल बच गए। दुर्घटना के बाद वाहन में लदे गैस सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए। घटना के बाद आसपास अफरातफरी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भारत गैस से लदा वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदे गैस सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए। घटना घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: चंदवा में कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक घायल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन एवं सड़क किनारे बिखरे गैस सिलेंडरों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना के कारणों की भी...