लातेहार, फरवरी 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित अमझरिया घाटी के समीप रविवार की दोपहर एंगल लोहा लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक चालक विनोद प्रसाद (हजारीबाग) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मी अनिल कुमार व अन्य लोगों ने घायल चालक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...