अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सोमवार को नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। पदाधिकारियों के मुताबिक संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पं. सुमित शिब्बो के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष अलीगढ़ आचार्य सौरभ शास्त्री ने नई जिला अलीगढ़ कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। नई टीम के रूप में समाज के अनुभवी, समर्पित और ऊर्जावान सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक परिणामकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा यह टीम संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। संगठन सेवा और सामूहिक शक्ति के मार्ग पर सुदृढ़ता से आगे बढ़े। जिला अलीगढ़ नई कार्यकारिणी ...