बहराइच, जून 27 -- बहराइच। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत गरीब मेधावी छात्रों को सिविल सेवा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी आदि की निःशुल्क तैयारी कराने के लिए प्रोफेशनल व्याख्याता इनपैनल्ड किए जाएंगे। योग्य और अनुभवी व्याख्याता अपना बायोडाटा व शैक्षिक अभिलेखों के साथ 30 जून तक गेंदघर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करें। पूर्व में चयनित व्याख्याताओं को भी 2026-27 सत्र के लिए दोबारा आवेदन करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कोर्स कोऑर्डिनेटर अरुण मिश्रा से मो.न. 8423747569 पर संपर्क करें। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ 15 जुलाई 2026 से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...