लखीमपुरखीरी, जून 7 -- मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर में पढ़ाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने अतिथि व्याख्याता के रूप में सेवाएं देने के लिए आवेदन मांगे हैं। जिला स्तरीय विशेषज्ञ समिति चयन करेगी। आवेदन 15 जून तक जिला समाजकल्याण अधिकारी कार्यालय में किए जा सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि यूपीएससी, यूपीपीएससी की क्लास पढ़ाने के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सी सैट, यूपी स्पेशल, भारतीय राज व्यवस्था, करंट अफेयर्स, पर्यावरण विषय पढ़ने के लिए विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नीट की क्लास पढ़ाने के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के विशेषज्ञों से आवेदन मांगे गए हैं। यह भी पढ़ें- जिले के सरस्वती विद्या निकेतन ( आदर्श विद्यालय) में शिक्षक बनने के लिए आवेदन शुरू उन्होंने बताया...