लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। समाजकल्याण विभाग से चलाए जा रहे इस कोचिंग सेंटर में यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जाती है। लखनऊ के गोमतीनगर में चल रही कोचिंग में तैयारी कर रहे जिले के वरुण कुमार ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी एसपी बने हैं। जिला समाजकल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। लखनऊ के अभ्युदय कोचिंग से तैयारी कर रहे जिले के वरुण कुमार ने सफलता हासिल की है। उन्होंने वरुण को बधाई दी है। समाजकल्याण अधिकारी ने बताया कि शहर के डायट में और गोला व पलिया में भी अभ्युदय कोचिंग सेंटर की...