अभ्युदय कोचिंग में पहुंचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, विद्यार्थियों से पूछा तैयारी का तरीका
कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पीएसएम कॉलेज में संचालित कोचिंग का शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, तैयारी की रणनीति और कोचिंग सुविधाओं का फीडबैक लिया। नीट और जे ई ई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से विषयवार कॉन्सेप्ट की समझ पर सवाल किए। उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ प्रभावी नोट्स बनाने और उत्तर लेखन का अभ्यास करने की सलाह दी। प्रतियोगी परीक्षाओं में समय प्रबंधन और सटीक उत्तर को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कमजोर विषयों की पहचान कर लगातार सुधार करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.