चित्रकूट, अप्रैल 29 -- चित्रकूट। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित नि:शुल्क कोचिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें राजकीय जिला पुस्तकालय में 94, जीजीआईसी में 97, मऊ प्रशिक्षण केंद्र में 61, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में 72 व वशिष्ठ गुरुकुलम राजापुर में 99 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल 443 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा में सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए आवेदन 31 मई तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...