सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से जिले में चलाई जा रही अभ्युदय निशुल्क कोचिंग से मेधावियों एवं होनहार विद्यार्थियों का भविष्य संवर रहा है। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम 2026-27 जारी कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से सिविल सेवा, राज्य सिविल सेवा,नीट,जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, सीयूईटी, यूपीएसएसएससी, यूपी पुलिस तथा बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। पांच मई से होगा ऑफलाइन आवेदन: अभ्युदय निशुल्क कोचिंग में प्रवेश पाने के लिए ऑफलाइन आवेदन पांच जून 2026 तक किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में करें नि:शुल्क कोचिंग जेईई एवं नीट की प्रवेश परीक्षा आठ जून 202...