लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातासमाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग और विभागीय आवासीय कोचिंग में पढ़ाई करने वाले छह अभ्यर्थियों का अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। राजधानी के भागीदारी भवन में चल रही विभागीय आवासीय कोचिंग से मुफ्त प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो और अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू से जुड़े चार अभ्यर्थी इसमें शामिल हैं।जिन छह अभ्यर्थियों का अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है, उनमें आवासीय कोचिंग के छात्र विमल कुमार ने 107 वीं रैंक व विपिन देव यादव ने 316 रैंक हासिल की है। वहीं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू में शामिल हुईं मानसी ने 444वीं रैंक, महेश जायसवाल ने 590वीं रैंक, अदिति सिंह ने 859वीं रै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.