फतेहपुर, मार्च 26 -- बिंदकी। जिले में अभ्युदय कोचिंग की संस्थानों से प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिली सहुलियत पर समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील समाधान में अफसरों को दिया था। जिस पर निशुल्क कोचिंग की सहमति मिल गई है। कुंवरपुर रोड स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में एक अप्रैल से कोचिंग का संचालन शुरु होगा। बता दे कि बीते तहसील समाधान दिवस में सर्वसमाज के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। नगर की कई प्रमुख समस्याओं को गिनाते हुए युवा वर्ग के लिए कोचिंग की मांग रखी थी। जहां गरीब असहाय परिवार के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसी उच्च शिक्षा हासिल कर नाम रोशन कर सके। कहा कि मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजना की निशुल्क कोचिंग संचालन कराने की बात कही थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि नया सत्र ...