जमशेदपुर, मई 14 -- जमशेदपुर। सिंहभूम डाक मंडल की ओर से सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में 'अभ्युदय' कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीपीएमजी संजीव रंजन व डाक निदेशक आरवी. चौधरी ने कर्मियों को पीएलआई, बचत बैंक योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति को प्रेरित किया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। कर्मियों ने पोस्टल सेवाओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उदयभान सिंह, अमित कुमार, सुधीर कुमार व बिस्वजीत राय उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...