धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद। बुधवार को मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों की अभ्यास 1.0 परीक्षा खत्म हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद डीईओ अभिषेक झा ने स्कूल हेडमास्टरों व शिक्षकों से कहा कि अब कॉपियों की जांच पूरी करें। उसके बाद पीटीएम आयोजित कर रिजल्ट कार्ड का वितरण करें। कमजोर बच्चों को चिह्नित कर उनपर फोकस करें। उन्होंने कहा कि सिलेबस पूरा कराएं। पूर्ण सिलेबस के आधार पर ही अभ्यास 2.0 का आयोजन होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि निरंतर अभ्यास करें। बोर्ड परीक्षा 2027 मे बेहतर करें। बोर्ड अभ्यास परीक्षा 1.0 के सफल संचालन किए जाने पर शिक्षकों समेत अन्य का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...