कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) आगामी सत्र के लिए जूनियर व सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज कर रहा है। ग्रीनपार्क स्टेडियम और कमला क्लब में चल रहे शिविर के माध्यम से खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल के साथ फिटनेस को परखा जा रहा है। कैम्प के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को यूपीसीए के ट्रायल, कैम्प और फिर टीम के लिए चुना जाएगा।सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में खिलाड़ियों के स्किल को अभ्यास मैच के माध्यम से परखा गया। पूर्व क्रिकेटर ने 40-40 ओवर के मुकाबले कराकर खिलाड़ियों की फिटनेस और बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी कौशल को भी परखा। अभ्यास मैच की परीक्षा में खुद को साबित करने के लिए प्रदेश भर से चयनित आए खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिख...