वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 24 बालिकाएं मंगलवार को अवकाश के दिन भी हैंडबॉल के अभ्यास में जुटी रहीं। मिनी स्टेडियम के प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि ये बालिकाएं हर दिन समय पर अभ्यास करती है, चाहे मौसम कैसा भी हो या कोई पर्व क्यों न हो। परिवार भी उसके साथ मजबूती से खड़ा है। राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक के पिता नवनीत पाठक कहते हैं, आज अगर यह रंगों से दूर है, तो कल पूरे देश को अपने खेल से गर्व के रंगों में रंगेगी। उसकी कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उन तमाम बेटियों की है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखती हैं। वह जानती है कि मैदान में बिताया हर घंटा उसे लक्ष्य के एक कदम और करीब ले जा रहा है। होली को लेकर जब उसके दोस्त रंग खेल रहे थे, वह पासिंग, ड्रिबलिग और ...