धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों के लिए अभ्यास परीक्षा-1.0 का शिड्यूल बुधवार को जारी कर दिया है। 21 सितंबर से शुरू होकर यह परीक्षा 30 सितंबर तक निर्धारित है। रिजल्ट 10 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक मैट्रिक के परीक्षार्थियों तथा दूसरी पाली में एक बजे से चार बजे तक इंटर के परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने कहा कि समय की कमी के कारण उक्त परीक्षा ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया गया। शिक्षकों की ओर से तैयार प्रश्न व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले भेजा जाएगा।

परीक्षा का संचालन परीक्षा का संचालन मासिक रेल के अनुरूप सितंबर तक विभाजित सिलेबस के आधार पर ली जा...