बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार देर शाम मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। उस समय स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ी अपनी जान बचाने के लिए स्टेडियम से बाहर भागते नजर आए। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम शहर के दर्जनों खिलाड़ी खेलने और अभ्यास करने के लिए इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान स्टेडियम परिसर में लगे मधुमक्खियों के छत्तों से मधुमक्खियों ने अचानक खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना के बाद स्टेडियम प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.