अभ्यर्थी एक, प्रवेश पत्र दो, असमंजस में परीक्षार्थी
बरेली, जून 3 -- शिवपुरी।टीजीटी परीक्षा के अभ्यर्थी के दो प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं, उनके रोल नम्बर भी अलग हैं। परीक्षार्थी असमंजस्य में है कि वह किस केन्द्र पर परीक्षा दें। शिवपुरी के अभ्यर्थी मनोज कुमार ने टीजीटी के लिए आवेदन किया था, तीन जून को उसकी परीक्षा होनी है। जब अभ्यर्थी ने आयोग की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड किया तो उनके दो अलग-अलग अनुक्रमांक के प्रवेश पत्र निकले हैं। दोनों पर फोटो एक ही है। दोनों पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर भी एक है, लेकिन अनुक्रमांक और परीक्षा केंद्र अलग-अलग स्थानों पर हैं। ऐसी स्थिति में मनोज कुमार असमंजस में है कि आखिर वह परीक्षा देने किस केंद्र पर जाएं। यह भी पढ़ें- BSc Nursing : यूपी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा UP CNET में 1 सीट पर 11 दावेदार, जानें एग्जाम गाइलाइन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.