मधेपुरा, मई 13 -- मधेपुरा निज संवाददाता । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की टी आर ई फोर की परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्य के खिलाफ आइसा ने आक्रोश जताया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) ने राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। आइसा जिला सचिव पावेल कुमार ने कहा कि बीते तीन सालों से लाखों छात्र बीपीएससी शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें सिर्फ ठगने का काम कर रही है। आइसा ने साफ तौर पर कहा कि यह सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती, बल्कि लाठियों के दम पर उनकी आवाज दबाना चाहती है। यह भी पढ़ें- पटना में हुए बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ आइसा ने किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि परीक्षा माफिया द्वारा नीट परीक्षा धांधली लागातार होते जा रहा है। आइसा...