बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती 4 काशीराम कालोनी में एजूकेटर पद के लिए आए अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा हुए। 1916 आवेदन आए थे। रेण्डमाईजेशन के तहत 120 पदों के सापेक्ष 360 अभ्यर्थी के दस्तावेज जमा होने हैं। नई बस्ती 4 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने दस्तावेज जमा करने पहुंचे। शुक्रवार को 180 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा होने थे। 28 मार्च को भी 180 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा होने हैं। बीएसए सचिन कसाना ने पहले ही दस्तावेज जमा करने के लिए कस्तूरबा के स्टाफ को लगा दिया था। सुबह से शाम तक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज जमा करने आते रहे। आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थी पहुंचे। आज यानि 28 मार्च को भी दस्तावेज जमा होंगे। इस दौरान राकेश कुमार, आकाश मलिक, हेमेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.