प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए 30 अगस्त को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा से पहले पोर्टल खोलकर अभ्यर्थियों को त्रुटि संशोधन का मौका देने की मांग को लेकर छात्रों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ज्ञापन दिया। दिनेश यादव, सुनील कुमार, पीएस परिहार, संजय यादव, सर्वेश पांडे, डॉ. अरविंद उपाध्याय, लालता प्रसाद अवनीश यादव आदि का कहना है कि बहुत से अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरते समय गलती की है। किसी की जन्मतिथि, खेल कोटा, मेल-फीमेल आदि भरने में गलतियां हुई हैं। वहीं 14 जून को प्रारंभिक परीक्षा के दौरान चित्रकूट के के एक केंद्र पर अभ्यर्थियों की ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, जूता-मोजा निकालने, तुलसी और रुद्राक्ष की माला तक निकलवाने का विरोध किया। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता के 13 विषयों व सामान्य अध...