बोकारो, सितम्बर 16 -- राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया का अंतिम परिणाम एवं अंतिम मेधा सूची शीघ्र प्रकाशित कराने की मांग रखी। इस दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्री को बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, चिकित्सा जांच एवं दस्तावेज सत्यापन सहित भर्ती प्रक्रिया के लगभग सभी चरण पूरे हो चुके हैं। लंबे समय से अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों ने मंत्री से मामले में आवश्यक पहल करते हुए संबंधित विभाग को उचित दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि परिणाम लंबित रहने के कारण उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने मं...