सिद्धार्थ, सितम्बर 14 -- सिद्धार्थनगर। सुजीत अग्रहरि देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश में दिव्यांगता का फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में जनपद सिद्धार्थनगर का कनेक्शन मिलने के बाद कई तथ्य सामने आने लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने सीएमओ कार्यालय के मलेरिया विभाग में तैनात वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक जय प्रकाश शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक ने अपराध को स्वीकार कर लिया है। मलेरिया निरीक्षक ने बताया है कि अभ्यर्थियों के पहुंचे बिना ही उन्होंने धोखाधड़ी कर झूठी व कूटरचित दिव्यांगता सर्टिफिकेट बनवाया है। इस फर्जीवाड़ा की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच के लिए दिल्ली पुलिस एक्टिव होकर सीएमओ सिद्धार्थनगर को नोटिस थमाया है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक के निलंबन की सीए...