गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में संचालित 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक पदों पर चयन के लिए मंगलवार को विकासभवन सभागार में अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इसमें 32 रिक्त पदों के सापेक्ष 96 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय के पदों के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करायी गयी। कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़़ाई सुधार के लिए रिक्त पदों पर जल्द ही शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी। 32 रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले 96 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अभिलेखों के सत्यापन पूरी कर ली गयी है। अब शासनादेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आरईएस के एई अमृता सिंह, चयन समिति की सदस्य सुमन तिवारी सहित सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.