वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन बुधवार दोपहर पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशनों और कैंट बस अड्डे पर अभ्यर्थियों का रेला उमड़ पड़ा। कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों पर स्थिति यह रही कि प्लेटफॉर्मों पर ट्रेन पहुंचते ही अभ्यर्थी चढ़ना शुरू कर देते। इससे इन स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस के एसी कोच से उतरी एक महिला यात्री का पर्स टूट गया। वहीं, इसी ट्रेन से देवरिया जाने वाले कई यात्री ट्रेन में सवार ही नहीं हो पाए। कैंट से गुजरने वाली बिहार और गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भर गईं। उधर, कैंट बस स्टेशन पर मऊ, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, जौनपुर, सुलतानपुर, आजमगढ़ आदि रूटों पर जाने वाली बसों में काफी भीड़ रही। परिव...