वाराणसी, जून 22 -- वाराणसी। नीट के बाद अभ्यर्थी कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों तथा कैंट बस अड्डे पर पहुंचे। यहां से घरों की राह पकड़ी। शाम को स्टेशनों पर अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ रही। बिहार और गोरखपुर जाने वाली गाड़ियों में ज्यादा भीड़ रही। कैंट स्टेशन पर डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने खुद स्थिति पर नजर रखी। हेल्प डेस्क और आरपीएफ तथा जीआरपी के जवानों ने भी परीक्षार्थियों की मदद की। निदेशक ने बताया कि वाराणसी कैंट से पटना के लिए विशेष परीक्षा ट्रेन चलाई गई थी।उधर, परिवहन निगम की बसों और ई-बसों में किराए में अभ्यर्थियों को 50 फीसदी छूट दी गई। परिचालकों इनके एडमिट कार्ड की फोटोस्टेट लेकर हॉफ टिकट दिया। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा के बाद स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, आरपीएफ ने संभाला मोर्चा बस अड्डे पर केंद्र प्रभारी और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने...