धनबाद, अप्रैल 7 -- केस स्टडी 1: सोमवार को दोपहर एक युवती सिविल सर्जन कार्यालय के चक्कर लगा रही थी। बताया कि उसने एनएचएम के तहत निकाली गई बहाली में आवेदन दिया है। उसे कॉल आया था। नंबर भी उपलब्ध कराया, जो बंद आ रहा था। कॉल करने वाला अपने को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर नियुक्ति के लिए 60 हजार रुपए मांग रहा था। वह 20 हजार रुपए ऑनलाइन भेजने को बोल रहा था। यही पता करने आयी हूं। हालांकि सिविल सर्जन छुट्टी पर थे, इसलिए युवती की बात उनसे नहीं हो सकी। केस स्टडी 2: नाम नहीं छापने की शर्त पर पलामू के एक अभ्यर्थी ने बताया कि उसे विभाग के एक बड़े अधिकारी के नाम से कॉल कर 50 हजार रुपए में नियुक्ति कराने को बोला गया था। 20 हजार रुपए ऑनलाइन मांग रहा था। अधिकारी का नाम इतना बड़ा था कि वह समझ गया कि यह फ्रॉड है।यह सिर्फ दो मामले नहीं हैं। ऐसे दर्जनों अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.