रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर की सक्रियता ही जीत का आधार है। बूथ जीता, तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि अभेद्य दुर्ग की तरह अपना बूथ तैयार करें। उत्तराखंड प्रभारी गौतम ने बताया कि भाजपा की ओर से देशभर में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य प्रत्येक बूथ को अभेद्य बनाना है। बीएलए की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीएलए-प्रथम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही बीएलए-द्वितीय भी पूर्ण कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.