पाकुड़, अप्रैल 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अभुवा पंचायत के अभुवा, खागड़ा सहित अन्य कई गांवों का गुरुवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास व पंचायत सचिव राधेश्याम मंडल के साथ मिलकर लगभग 25 से 30 अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने आवास निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रुप से ध्यान रखा। उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव तथा लाभुकों को आवास निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही लाभुकों को बताया कि आवास निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश बीडीओ ने निरीक्षण किए सभी अबुवा व प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को सख...