नई दिल्ली, जुलाई 8 -- एक और कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। यह मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार 14 जुलाई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ अभी ओपन भी नहीं हुआ है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में 84 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ 16 जुलाई तक दांव लगाने के लिए खुला रहेगा। 331 रुपये है शेयर का दाम, 280 रुपये पहुंच गया है GMPमिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Millworks Technologies IPO) में कंपनी के शेयर का दाम 331 रुपये है। अभी से कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 280 रुपये पहुंच गया है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो मिलवर्क्स टेक्नोलॉजी...