नई दिल्ली, फरवरी 22 -- अगर आप लेटेस्ट लुक ट्राई करना चाहती हैं तो इन दिनों एक्ट्रेसेज और सेलेब्स का फेवरेट ये कुर्ता-सलवार जरूर स्टिच करवा लें। सबसे खास बात कि कुर्ते की ये डिजाइन मिडिल एज से लेकर यंग लेडीज पर फिट बैठ रही हैं। वहीं कुर्ते की डिजाइन ज्यादातर बॉडी टाइप पर भी सूट कर रही है। हाल ही में राधिका मर्चेंट जामनगर में शार्ट कुर्ता और फारसी सलवार को पहनें नजर आईं। आलिया भट्ट, करीना कपूर, मोना सिंह के साथ राधिका मर्चेंट की तरह आप भी सलवार-कुर्ते की ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।राधिका मर्चेंट का डीप रेड कुर्ता और फारसी सलवार लुक राधिका मर्चेंट ने हाल ही में जामनगर में वेडिंग फंक्शन में ब्यूटीफुल फारसी सलवार और शार्ट कुर्ता पहने दिखीं। लूज फिटिंग के साथ वी शार्ट नेकलाइन और लांग लूज स्लीव वाले इस कुर्ते पर फ्रंट की नेकलाइन पर बनी एंब्रायड...