नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- एथर एनर्जी को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सेल्स को लेकर बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, कंपनी ने एक कैलेंडर ईयर में 3 लाख से ज्यादा यूनिट की रिटेल सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात ये है कि अभी साल पूरा खत्म नहीं हुआ। ये सेल्स आंकड़ा 1 जनवरी, 2026 से 6 नवंबर, 2026 तक का है। कंपनी के लिए ये साल-दर-साल (YoY) के आधार पर 67% की शानदार ग्रोथ है। अब एथर की सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़कर 16.32% हो चुकी है। ये कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ा मार्केट शेयर भी है। बता दें कि TVS मोटर और बजाज ऑटो के बाद एथर एनर्जी भारत की तीसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी भी बन चुकी है। एथर की साल 2026 की मंथली रिटेल सेल्स की बात करें तो जनवरी में उसने 23,486 यूनिट की डिलीवरी की और उसे मंथली बेसिस पर 26% की ग्रोथ मिली। फरवरी में उसने 21,914...