उज्जैन, अप्रैल 24 -- प्रयागराज महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में आईं पूर्व मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया संन्यास को लेकर मध्य प्रदेश संत समिति के अध्यक्ष महाराज अनिलानंद ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह संन्यास सनातन धर्म की मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने यह भी मांग की है कि हर्षा को दीक्षा देने वाले सुमनानंद गिरि महाराज की जांच की जाए। गौरतलब है कि उज्जैन स्थित मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज से 19 अप्रैल को हर्षा रिछारिया ने दीक्षा ली थी। संन्यास के बाद उन्हें स्वामी हर्षानंद गिरि नाम दिया गया है। अब उनके दीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संन्यास परंपरा का पूजन कराने वाले आचार्य तन्मय वेदका दातार ने कहा कि हर्षा के संन्यास की प्रक्रिया में पारंपरिक ...