हापुड़, अप्रैल 2 -- अभी मैं बाहर हूं, घर आने पर तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा, तेरी लड़की का रिश्ता भी नहीं होने दूंगा या तु सुधर जा। यह धमकी एक युवक ने एक पीड़ित को दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया उसकी बेटी को दूसरे समुदाय का युवक काफी परेशान करता है। आरोपी बेटी को फोन कर तंग कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि अब उसने आरोपी से ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसको फोन पर धमकी दी है। आरोपी ने स्वयं को बाहर होने की बात कहते हुए घर आने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने धमकी से भयभीत होकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...