गया, अगस्त 26 -- मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदला है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। मौसम सुहाना रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। अगले दो दिनों में भी बादल छाए रहनेऔर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बुधवार को बादल छाए रहने के कारण मौसम का मिजाज सुहाना रहा। दो दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से कम यानी 33 डिग्री से नीचे रह रहा है। बुधवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री 32.4 रहा, जबकि बादल के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 27.2 रहा। नमी सुबह में 86 तो शाम तक 90 फीसदी रही। मंगलवार को अधिकतम 32.6 व न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा था।मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि बुधवार को झारखंड के डाल्टेलगंज के ऊपर से मानसून ट्रफ लाइन गुजरी है। यह यूपी व एमपी की ओर जा रह...