नई दिल्ली, मार्च 14 -- मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष के बीच उत्तर कोरिया ने दुनिया को एकबार फिर चौंका दिया। पूर्वी सागर की ओर 10 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर सनसनी फैला दी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) के अनुसार, ये मिसाइलें शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे राजधानी प्योंगयांग के सुनान इलाके से छोड़ी गईं। जापानी मीडिया आउटलेट NHK ने भी रक्षा मंत्रालय के हवाले से पुष्टि की है कि ये मिसाइलें समुद्र में गिर चुकी हैं। यह इस साल उत्तर कोरिया का तीसरा बड़ा मिसाइल परीक्षण है। यह प्रक्षेपण विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरियाई प्रधानमंत्री किम मिन-सीओक के बीच हुई अचानक मुलाकात के ठीक एक दिन बाद हुआ है। बैठक के दौरान ट्रंप ने किम जोंग-उन के साथ अपने अच्छे संबं...