मुंबई, जून 23 -- महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे में टूट के बाद भी राजनीतिक उथल पुथल जारी रहने के आसार हैं। लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने ऐसे संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह 'ट्रेलर है'। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर किसी नेता का नाम नहीं लिया है। हाल ही में उद्धव गुट के 6 सांसदों ने शिवसेना को समर्थन दिया है। अटकलें ये भी हैं कि पार्टी के कुछ विधायक भी दल बदल सकते हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा, 'धमाके पर धमाके होते रहेंगे। पिछले चार साल से हम सिर्फ राजनीतिक झटके ही दे रहे हैं। 'यह तो बस ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।' और आप ही बताइए, क्या आज के लिए इतना काफी नहीं था? दो बड़ी खबरें, जो दोनों ही नेशनल हेडलाइंस बनीं, आपको एक ही दिन में कितनी खबरें चाहिए? कुछ कल के लिए रखिए, कुछ परसों या उसके बाद के लिए। म...