इटावा औरैया, मार्च 22 -- विश्व जल दिवस पर बीहड़ी क्षेत्र के गांव डिभौली में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने किया। इसमें लोगों को पानी का महत्व बताते हुए पानी की बर्वादी रोकने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। यह भी कहा कि पानी की बर्वादी की तो आने वाले समय में पानी के लिए तरसेंगे। लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और गांव में रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह यादव ने कहा कि जल के महत्व को समय रहते पहचान तो अच्छा है। हम सभी काे मिलकर पीने योग्य पानी की बर्बादी रोकनी होगी। जल संरक्षक निर्मल सिंह ने कहा पीने योग्य पानी का अत्यधिक दोहन आने वाली पीढियों के लिए अभिशाप बनकर सामने आएगा। यदि समय रहते जल संरक्षण के सही उपाय को ना अपनाया गया तो पानी के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.