मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। ईरान-अमेरिका में जंग की तपिश में लोग झुलस रहे हैं। महंगाई की मार हर वर्ग पर पड़ने लगी है। तेल कंपनियों ने भी डीजल पेट्रोल पर तीन-तीन रुपये बढ़ा दिए हैं। जिससे अब ट्रांसपोर्टरों के साथ ही प्राइवेट बसों में किराया बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। लोगों पर आने-जाने का अधिक किराया देना होगा। फिलहाल प्राइवेट बसों के यूनियन ने किराए बढ़ोत्तरी की घोषणा नहीं की है लेकिन भविष्य में किराया बढ़ने के संकेत जरूर दिए हैं। जनपद में मैनपुरी से कुसमरा, मैनपुरी किशनी, मैनुपरी से करहल होते हुए इटावा, मैनपुरी से औंछा होते हुए एटा रूट पर सबसे अधिक प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। इन दिनों मैनपुरी से किशनी का प्राइवेट बसों में किराया 70 रुपये है। डीजल के दाम बढ़ने से इस कराए में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। मैनपुरी-किशनी रूट पर 50 से 55 बसें...