नई दिल्ली, अगस्त 5 -- 1961 में एक फिल्म आई थी 'हम दोनों'। फिल्म में देव आनंद, नंदा और साधना लीड रोल में थे। ये फिल बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसका एक गाना दुनियाभर में खूब मशहूर हो गया। इस गाने की वजह से आज भी फिल्म की पहचान बनी हुई है। ये गाना था 'अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं है'। इस गाने को लिखने वाले गीतकार ने अपनी कलम से कई कजेला चीर देने वाले गीत लिखे।फिल्म की कहानी फिल्म हम दोनों की कहानी आनंद (देव आनंद) और मीता (साधना) की लव स्टोरी पर बेस्ड थी। फिल्म में आनंद एक गरीब और बेरोजगार जिसे अमीर मीता से प्यार हो जाता है। वो मीता के लायक बनने के लिए फौज में भर्ती हो जाता है। इस दौरान उसकी मुलालाक्त अपने हमशक्ल मेजर मनोहर से होती है। दोनों के बीच एक जैसी शक्ल होने की वजह से अच्छी दोस्ती हो जाती है, लेकिन फिर एक युद...