नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- देश में उत्तरी-पश्चिमी हिस्से से भले ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो रही हो लेकिन अभी भी दर्जनभर से ज्यादा राज्य अलग-अलग मौसमी दशाओं की वजह से रिमझिम फुहारों से सराबोर हो रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि 30 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में और 02 अक्टूबर से मध्य भारत के कई हिस्सों में मुख्य रूप से मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। यानी वहां बारिश नहीं होगी लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में कहीं-कहीं बारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, IMD ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी...