अभी तो मंत्री हैं, फैसला NDA को लेना है; सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर बोले दीपक प्रकाश कुशवाहा
पटना, जून 16 -- बिहार सरकार के मंत्री और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री के पद पर बने सस्पेंस के बीच दीपक ने कहा है कि अभी तो वो मंत्री हैं और इस पर जो भी फैसला होना है, वो गठबंधन (एनडीए) के नेतृत्व को लेना है। सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश को बिना विधायक या विधान पार्षद बने दोबारा मंत्री बनाने के खिलाफ दायर एक याचिका पर दीपक प्रकाश, बिहार सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दीपक प्रकाश ने पटना में एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि अभी तो वो मंत्री हैं, जैसे पहले मंत्री थे, उसी तरीके से मंत्री हैं। उनके मंत्री पद पर फैसला एनडीए के नेतृत्व को लेना है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी दीपक प्रकाश के इस्तीफे से मना कर दिया था और गेंद भाजपा के पाले में डाल दिया था। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री दीपक प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.