नई दिल्ली, मार्च 8 -- राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मार्च की शुरुआत में असामान्य रूप से गर्म मौसम के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 50 सालों में इस महीने के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 50 वर्षों के मौसम के आंकड़ों के अनुसार शहर के आधार मौसम केंद्र सफदरजंग में मार्च के पहले सात दिनों के दौरान दर्ज किया गया उच्चतम अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस था, जो 5 मार्च, 1999 को दर्ज किया गया था। आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह पिछले 50 वर्षों में मार्च के पहले सप्ताह का सबसे गर्म दिन बन गया है। आईएमडी के 2011 से बाद के आंकड़ों से पता चलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.