नई दिल्ली, मई 23 -- राजधानी दिल्ली में इस बार बीते 16 वर्षों में सबसे भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। दिल्ली में इस महीने अब तक चार दिन लू की स्थिति रह चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक सप्ताह ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने 28 मई तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में आलम यह था कि कुछ देर भी धूप में खड़ा होना मुश्किल था। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 19 से 34 फीसदी तक रहा। दिल्ली के रिज क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किय...