नई दिल्ली, मार्च 2 -- अमेरिका और इजरायल ने पहले ही हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर समेत कई बड़े अधिकारियों की हत्या कर दी है। अमेरिकी और इजरायली हमलों से पूरे ईरान में तबाही की स्थिति है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक करीब 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इतना सब होने के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि सेना ईरान के ऊपर जबरदस्त हमले कर रही है, लेकिन अभी असली हमलों की लहर का आना बाकी है। सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान में किए जा रहे हमलों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम उन्हें (ईरान को) बुरी तरह से मार रहे हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। हमारी सेना बहुत ताकतवर है। हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है और हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने अभी तक उन पर पूरी ताकत से हमला किया भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.