बिजनौर, मई 11 -- चांदपुर। चांदपुर के मोहल्ले की दो युवतियां शुक्रवार रात से लापता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी भी पुलिस के हाथ खाली है। परिजन पुलिस से दोनों युवतियों की सकुशल बरामद करने की मांग की है। चांदपुर के एक मोहल्ले की दो युवतियां शुक्रवार रात 11 बजे से घर से लापता हो गई है। परिजनों ने दोनों लापता युवतियों को आसपास तलाश किया उसके बावजूद भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। दोनों युवतियों को तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे और लोगों से पूछताछ कर रही है। दोनों युवतियों को सकुशल बरामद के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। पुलिस टीम दिल्ली, उत्तराखंड, बिजनौर आसपास के रेलवे स्टेशनों के लिए टीम में ...