अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव के मजरे तिवारी का पुरवा, बनके गांव में शनिवार की देर रात विवाद की खबर पर पहुंचे पीआरवी दस्ते के उपनिरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पूराकलंदर पुलिस के साथ कैंट थाना पुलिस को उसकी तलाश है। 18 मार्च को कैंट थाना क्षेत्र में हुई जानलेवा हमले की घटना में विवेचना के दौरान इसका नाम प्रकाश में आया था।सगे भाई सुरेंद्र यादव और रविंद्र यादव उर्फ़ करिया के बीच जमीन की खरीद-फरोख्त में बकाये को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र यादव की ओर से यूपी 112 को फोन कर रविंद्र यादव की ओर से नशे में घर में तोड़फोड़ की शिकायत की गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पीआरवी दस्ता के उपनिरीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह और अन्य से विवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.