पटना, मार्च 5 -- Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना की राजनीति छोड़ दिल्ली में नई राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया। इसके बाद बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, नीतीश अभी ही सीएम पद नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा है। 16 मार्च को मतदान होगा, परिणाम आएगा। फिर राज्यसभा के मौजूदा सांसदों का कार्यकाल खत्म होगा, तब जाकर नीतीश संसद के उच्च सदन के सदस्य बनेंगे। इसके बाद ही वे मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे। तब तक बिहार सरकार की कमान उनके हाथों में ही रहेगी। हालांकि, यह साफ हो गया है कि बिहार में नीतीश युग खत्म होने वाला है। लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता की धुरी रहे नीतीश केंद्रीय राजनीति में लौटेंगे। इसकी घोषणा उन्होंने खुद ...